Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चौकीदार व दफादार संघ के अध्यक्ष बने जगदीश ततमा

थाना परिसर में बुधवार को चौकीदार दफादार संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चौकीदार राजेंद्र पासवान ने की। विशेष अतिथि में संघ के जिलाध्यक्ष धीर नारायण सिंह तथा प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सह जिला मंत्री पप्पू कुमार दास मौजूद थे। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर कसबा में संघ का नए सिरे से गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र राय तो सचिव पद के लिए मो.आशिक तथा अध्यक्ष पद के लिए जगदीश ततमा चुने गए।

वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सह जिला मंत्री पप्पू कुमार दास ने कहा कि दफादार, चौकीदारों को एसीपी का लाभ यथाशीघ्र दिया जाए। 29 वर्षों बाद भी अभी तक नहीं मिल पाया है। साथ ही चौकीदारों से बैंक ड्यूटी, डाक ड्यूटी, कैदी स्कार्ट ड्यूटी, निजी निवास ड्यूटी बंद कराकर बीट में ड्यूटी देने की मांग की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/jagdish-tatma-becomes-president-of-chowkidar-and-dafadar-union-128096676.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ