Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पूर्णिया-सहरसा एनएच-107 पर सुचारू आवागमन होगी प्राथमिकता : आयुक्त

राहुल रंजन महिवाल ने बुधवार को पूर्णिया के 29वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। प्रमंडलीय मुख्यालय में उन्होंने निवर्तमान प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफीना एएन से पदभार लिया। वे कोशी कमिश्नरी के भी अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। बुधवार को प्रमंडलीय मुख्यालय पहुंचे नए प्रमंडलीय आयुक्त का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्हें गार्डों के द्वारा सलामी दी गई। प्रमंडल कार्यालय पहुंचने से साथ ही उन्होंने आयुक्त के सचिव राजेश चौधरी से प्रमंडलीय कार्यालय की जानकारी लेने के साथ-साथ कर्मियों से भी औपचारिक मुलाकात की। पदभार ग्रहण करने के दौरान नए प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि विकास और अपराध पर नियंत्रण सरकार की पहली प्राथमिकता है।

पूर्णिया में भूमि विवाद के मामले को स्थानीय स्तर पर सुलझाने के लिए अधिकारियों से साथ रणनीति तैयार की जाएगी। पूर्णिया-सहरसा एनएच-107 के निर्माण की स्थिति की भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। आयुक्त के सचिव ने बताया कि जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। कुछ जगहों पर काम शुरू भी हो चुका है।

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि एनएच-107 निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वह अपनी तरफ से पहल करते हुए इसके काम में तेजी लाने के लिए कोशिश करेंगे। उन्होंने गुलाबबाग मंडी की स्थिति की भी जानकारी ली। मौके पर डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, प्रभारी उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सदर एसडीओ, अपर एसडीओ सदर, प्रशाखा पदाधिकारी संजय कुमार के अलावा आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/purnia-saharsa-nh-107-will-be-smooth-movement-priority-commissioner-128096679.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ