बिहार किसान मजदूर संघ ने किसान विरोधी बिल वापस लेने के लिए पूर्णिया सांसद संतोष कुमार कुशवाहा को मांग पात्र सौंपा। बिहार किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध मेहता ने मांग पत्र देते हुए कहा की सरकार किसान विरोधी कानून को वापस ले और एमएसपी लिखित रूप में दे। यह कानून पूरे भारत के किसानों के लिए काला कानून है।
केंद्र सरकार कृषि व किसान से जुड़े तीनों कानूनों से खेती को तबाह कर किसानों को पूंजीपतियों के चंगुल में सौंपने का कुचक्र है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने को कानून में शामिल करना अनिवार्य बताया। मौके पर बिहार किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध मेहता, राजेन्द्र यादव, कुमार साहेब उर्फ पिंटू यादव,सत्य बहुमत पार्टी, जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, बबलू शर्मा, दिनेश शर्मा सहित अन्य किसान सम्मिलित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/the-demand-letter-assigned-against-the-anti-farmer-bill-128096689.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews