प्रखंड क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान रौटा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैठान टोली गांव निवासी खुशनवाज आलम और बघवा कोला गांव निवासी छोटू कुमार चौहान शामिल है। रौटा थाना के समीप चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली है।
मामले के संबंध में रौटा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रौटा थाना के नजदीक मुख्य सड़क पर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच बिना नंबर के एक बाइक पर बैठ कर तीन व्यक्ति आ रहा था। तभी पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर तीनों भागने लगा। तभी पुलिस खदेड़ कर दो व्यक्ति को पकड़ा व एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया। जिनकी पहचान हो चुकी है, शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पकड़े गए व्यक्ति से बाइक का कागजात मांगा तो दोनों डर गए। जिसके बाद पुलिस को दोनों पर शक हुआ। पुलिस ने जब कड़ाई से दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि यह बाइक चोरी की है। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/2-arrested-with-stolen-bike-in-investigation-operation-128096669.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews