बिहारवासियों में राम मंदिर को लेकर अभूतपूर्व उत्साह- डाॅ. आर. एन. सिंह
पटना, 20 जनवरी। बिहारवासियों में अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई अपनी ओर से बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहा है। राज्य में भिक्षुक हो या अमीर; सभी राम जन्मभूमि पर मंदिर बनने में अपना समर्पण देना चाहते हैं। छातापुर के विधायक नीरज कुमार ‘बबलू’ एवं विधान पार्षद् नूतन सिंह ने ढ़ाई-ढ़ाई लाख रूपये आज समर्पित किये। बिहार के प्रख्यात चिकित्सक डाॅ. सहजानंद सिंह ने 1 लाख रूपये की समर्पण राशि भेंट की। यह जानकारी श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद्मश्री डाॅ. आर. एन. सिंह ने दी। उन्होंने कतिपय मीडिया संस्थानों में प्रकाशित व प्रसारित खबर का खंडन करते हुए कहा कि समर्पण के लिए रसीद की कोई कमी नहीं है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। रसीद आता है और लोगों में बांट दिया जाता है, फिर उसका हिसाब किया जाता है और रसीद व कूपन से प्राप्त राशि को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अधिकृत बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है। समिति के पास पर्याप्त रसीद व कूपन उपलब्ध है।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com