अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार काे पूर्व विधान पार्षद नीतेश्वर प्रसाद की जयंती नयाटाेला स्थित थियाेसफिकल लाॅज में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष डाॅ. रवि शंकर चैनपुरी ने की। सर्वप्रथम सदस्याें ने नीतेश्वर प्रसाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने शहर में नीतीश्वर बाबू की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि नीतेश्वर प्रसाद पूर्व विधान पार्षद के अलावा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व जिला चित्रगुप्त एसाेसिएशन के अध्यक्ष रह चुके थे।
माैके पर जिला उपाध्यक्ष डाॅ. प्रेम शरण, संताेष कुमार, अरविंद कुमार, विवेक राैशन, आशालता वर्मा, विजय वर्मा, केके वर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, मधुरेश श्रीवास्तव, श्लाेक श्रीवास्तव, केतन सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, पूजा कुमारी, अभय सिन्हा, डाॅ. रविंद्र कुमार, रेणु श्रीवास्तव, अंजलि कुमारी, विजय कुमार, गाैरव प्रकाश, अंबिका राज, अजिता राज भी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/life-size-statue-of-former-legislative-councilor-nitishwar-prasad-to-be-installed-in-the-city-arvind-mukul-128085744.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews