Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 16 - जनवरी - 2021, शनिवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

 

आज 16 - जनवरी - 2021, शनिवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से

श्री गणेशाय नम:

16 - जनवरी - 2021, शनिवार  

पंचांग

तिथि                तृतीया                  दिन  08:34:26

नक्षत्र                शतभिषा               समस्त दिन /रात्रि

करण :              गर                       07:47:30

                       वणिज                  19:53:29

पक्ष                  शुक्ल

योग                 व्यतीपात               19:10:39

वार                 शनिवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:42:28

चन्द्रोदय                                      09:39:00

चन्द्र राशि                                    कुम्भ

सूर्यास्त                                        05:18:23

चन्द्रास्त                                       20:57:59

ऋतु                                            शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:31:46

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   पौष  

मास पूर्णिमांत                                पौष  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           12:09:51 - 12:51:59

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  07:15:02 - 07:57:09

                                             07:57:09 - 08:39:16

                  कंटक                     12:09:51 - 12:51:59

               यमघण्ट                    14:58:20 - 15:40:27

               राहु काल                  09:52:58 - 11:11:57

               कुलिक                      07:57:09 - 08:39:16

               कालवेला या अर्द्धयाम  13:34:06 - 14:16:13

               यमगण्ड                    13:49:53 - 15:08:52

                गुलिक काल              07:15:02 - 08:34:00

               दिशा शूल                  पूर्व

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल 

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

विशेष ~

भद्रा रात्रि  08:49:16 उपरान्त, वैनायिकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, गुरू अस्त पश्चिम दिशा में रात्रि 03:00:16 से।

 आज का दैनिक राशिफल  16 - जनवरी - 2021, शनिवार    

1.    

मेष (Aries):

आपका दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार हो सकता है। किसी का भला करने की कोशिश में आप पर ही विपत्ति आ सकती है। किसी से पैसों का लेन-देन न करें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में द्विधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अधिक लाभ लेने के लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखें।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

2.    

वृषभ (Tauras):

आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन-वृद्धि और पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिजन और मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  6

3.    

मिथुन (Gemini):

आज का दिन शुभ होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  3

4.    

कर्क (Cancer):

आज आप धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंतारहित होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आज आपके भाग्य में अच्छा परिवर्तन होने के योग हैं।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

5.    

सिंह (Leo):

आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। विपरित संयोग का प्रतिकार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें। ईश्वर-स्मरण और आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

6.    

कन्या (Virgo):

सामाजिक क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्र आभूषण की खरीदी भी हो सकती है। वाहन सुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर तकरार है तो वह दूर होगी और घनिष्ठता भी बढ़ेगी।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  3

7.    

तुला (Libra):

आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ बेहतर कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :   6

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। फिर भी शेर-सट्टे से दूर रहें। प्रवास भी संभवतः टालें।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

9.    

धनु (Sagittarius):

आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण बिगड़ेगा। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धन हानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

10.       

मकर (Capricorn):

आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थी अपना अभ्यास सरलतापूर्वक कर सकेंगे।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

11.       

कुंभ (Aquarius):

आज किसी से अधिक विवाद न करने की सलाह देते हैं। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। निर्णयशक्ति का अभाव होगा।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  3

12.       

मीन (Pisces):

आपका दिन शुभ फलदायी है। उत्साह तथा स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है। कार्य-सफलता मिलेगी।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ