Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 04 - जनवरी - 2021, सोमवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

 दैनिक पंचांग एवं
 राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग 04 - जनवरी - 2021, सोमवार

पंचांग

तिथि                षष्ठी                     रात्रिशेष  04:46:12

नक्षत्र                पूर्वा फाल्गुनी          रात्रि  06:52:08

करण :              तैतिल                   07:15:41

                       गर                       18:34:21

पक्ष                  शुक्ल

योग                 आयुष्मान              07:59:26

                       सौभाग्य                29:35:43

वार                 सोमवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:46:30

चन्द्रोदय                                      22:48:00

चन्द्र राशि                                    सिंह - 25:04:34 तक

सूर्यास्त                                        05:14:25

चन्द्रास्त                                       11:03:00

ऋतु                                            हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:22:46 

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   कार्तिक  

मास पूर्णिमांत                                मार्गशीर्ष  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           12:05:15 - 12:46:47

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  12:46:47 - 13:28:18

                                             14:51:20 - 15:32:51

                  कंटक                     09:19:11 - 10:00:42

               यमघण्ट                    12:05:15 - 12:46:47

               राहु काल                  08:32:28 - 09:50:19

               कुलिक                      14:51:20 - 15:32:51

               कालवेला या अर्द्धयाम  10:42:13 - 11:23:44

               यमगण्ड                    11:08:10 - 12:26:01

                गुलिक काल              13:43:52 - 15:01:43

               दिशा शूल                  पूर्व   

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल 

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

 

 

 आज का दैनिक राशिफल 04 - जनवरी - 2021, सोमवार

1.    

मेष (Aries):

कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज का दिन गृहस्थ और दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। वाहन सुख अच्छा रहेगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

2.    

वृषभ (Tauras):

आज का दिन शुभ फलदायी है। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन के सभी कार्य योजना अनुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना है। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

3.    

मिथुन (Gemini):

इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आप तन और मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरु करने की योजना बनेगी, परंतु काम प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

4.    

कर्क (Cancer):

आज का दिन अशुभ है। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगड़े का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रियों के साथ मतभेद और तनाव हो सकता है। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

5.    

सिंह (Leo):

इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। कार्य सफलता से मन प्रसन्न होगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

6.    

कन्या (Virgo):

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :   9

7.    

तुला (Libra):

इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। साथ ही मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें ।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

9.    

धनु (Sagittarius):

इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। व्यापार में लाभ का दिन है।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

10.       

मकर (Capricorn):

आपका दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न हेंगे। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

11.       

कुंभ (Aquarius):

इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च अधिक होगा। धन का व्यय होगा।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

12.       

मीन (Pisces):

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ