Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

एसडीओ ने दिया जांच का आश्वासन तब गृहरक्षक ने तोड़ा आमरण अनशन

होमगार्ड कार्यालय में व्याप्त अनियमितता सहित अन्य मामलों को लेकर समाहरणालय पर कार्यमुक्त गृहरक्षक राजकिशोर सिंह द्वारा शुरू किए गए आमरण अनशन के दौरान बुधवार की देर रात्रि सदर एसडीओ रामबाबू बैठा पुलिस बल के साथ पहुंचे। सदर एसडीओ के साथ हुए वार्ता के बाद देर रात को ही आमरण अनशन को समाप्त कर दिया गया है।
सदर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि मांगों के संबंध में जांच कराने के लिए कमेटी गठित की जाएगी। कार्यमुक्त गृहरक्षक राजकिशोर सिंह का आरोप है कि उनकी जन्मतिथि के साथ छेड़छाड होमगार्ड कार्यालय में कार्यरत जवानों द्वारा कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनके द्वारा कार्यालय के अनियमितता के संबंध में आवाज उठाया गया तो एक वर्ष के लिए कार्य से मुक्त करा दिया गया और उसके बाद पांच वर्षों से उन्हें ड्यूटी तक नहीं मिली है। बुधवार को देर रात तक ठंड में ही वे समाहरणालय के दक्षिण गेट के समीप अनशन पर बैठे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने सदर एसडीओ को भेजा। जिसके बाद घंटों देर तक चली वार्ता के बाद अनशन को खत्म किया गया और इसके बाद उन्होंने अगले दिन कागजातों के साथ मिलने के बात कही। गुरूवार को राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सदर एसडीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसडीओ से बातचीत करता प्रतिनिधिमंडल।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/sdo-gave-assurance-of-investigation-then-the-home-guard-broke-the-fast-unto-death-128047062.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ