कोरोना के कारण इस बार सभी त्योहार फीके ही रहे हैं। इस वर्ष के अंतिम दिनों में मनाया जाने वाला क्रिसमस पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इस बार चर्च में भीड़ करने की इजाजत नहीं होगी और क्रिसमस का त्योहार भी सादगी से मनाया जाएगा। इस बार महदेवा मिशन स्तिथ चर्चों में चहल पहल नहीं दिखेगी। कोरोना के कारण क्रिसमस के कार्यक्रम में भी बदलाव किए गए हैं। ईसाई समुदाय के लोग सादगी से प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाएंगे। चर्च में तमाम कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। पास्टर संतोष कुमार भारती ने बताया कि कोरोना को लेकर सरकार के निर्देश व लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए इस बार सतर्कता बरती गई है। क्रिसमस पर चर्च में काफी भीड़ पहुंचती है, ऐसे में संक्रमण का खतरा रहेगा। आज यानी 25 दिसंबर को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कलेशिय प्राथना होगी। जिसके बाद कोई कार्यक्रम नही होंगे। उल्लेखनीय है कि क्रिसमस को लेकर घर-घर कैरोल गीत की परंपरा है, लेकिन इस बार घर-घर किए जाने वाले कैरोल गीत को भी स्थगित कर दिया गया है।
हरेक साल जयंती पर हज़ारो लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इस बार कोरोना के वजह लंगर का व्यवस्था नही है। लाइट की व्यवस्था चारो तरफ किया गया है। मुख्य द्वार पर ही सेनेटाइजर मशीन रखा हुआ है। जो कोई भी अंदर प्रवेश करेगा उसे सेनेटाइजर होना होगा। शाम के समय मोमबती को जलाना होगा।
यहां तैनात रहेंगे जवान
शहर के बीचों बीच स्तिथ चर्च के बाहर जाम ना लगे जिसको लेकर ओपी थाना व नगर थाना की पुलिस तैनात की जाएगी। चर्च के दस मीटर की दूरी पर पार्किंग की रहेगी। कचहरी से चर्च जाने वाले रास्ते को खाली रखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/the-birthday-of-lord-jesus-will-be-celebrated-with-simplicity-128047061.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews