Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दरौली-अमरपुर मार्ग पर कचरे का ढेर उड़ती धूल और बदबू से रहना मुश्किल

एक तरफ जहां केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर दरौली अमरपूर मुख्य मार्ग पर कचरों का अंबार लगा हुआ है। बताते चलें कि उक्त मार्ग पर लम्बे समय से कचड़ा फेंके जाने के कारण आज यह ढेर के रूप में जमा हो गया है । जिस कारण उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार से चलने वाली सभी छोटी-बड़ी वाहनों के कारण जमा कचड़े की धूल उड़ने से राहगीरों एंव दुनाकदारो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । साथ ही सड़क किनारे बसे लोगों को प्रतिदिन इस धूल का सामना करना पड़ता है । तेज रफ्तार से चलती वाहनों से उड़ती इस गंदगी भरे धुल के सीधा नाक द्वारा अंदर प्रवेश कर जाने से विभिन्न प्रकार के रोग होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है । इसके अलावा बगल में बस स्टैंड होने के कारण यहा प्रखंड के कई गांवों से प्रतिदिन हजारों लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए यहां पहुंचते हैं। वाहनों के आने का घंटों तक इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में उन्हें इन गंदगी युक्त दुर्गंध तथा उड़ती धुल का सामना करना पड़ता है । सड़क के आसपास रहने वाले दर्जनों लोगों ने जमा हो रहे कचड़े के अम्बार को रोकने की मांग जनप्रतिनिधीयों व प्रशासन की है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दरौली में बीच सड़क पर फैला कचरा।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/druli/news/difficult-to-keep-up-with-the-dust-and-stench-of-garbage-on-the-darauli-amarpur-road-128047065.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ