किसानों की समस्या का सही समाधान
सरकार को करना यह चाहिए कि किसानों द्वारा उपजाई जाने वाली प्रत्येक फसल(अनाज,फल,सब्जी,मसाला आदि सब कुछ) के लिए न्यूनतम मूल्य निर्धारित करे और यह सुनिश्चित करे कि निर्धारित न्यनतम मूल्य से कम कीमत पर कोई भी उनकी उपज की खरीद नहीं कर पावे.सरकार किसानों को फसलों को उपजाने के विन्दु पर सलाह अवश्य दे लेकिन जो उपज हो जाय उसे शत प्रतिशत न्यूनतम मूल्य पर खरीद सुनिश्चित हो. उसके बाद व्यापारी वर्ग अपना उचित मुनाफा लेकर व्यापार करे.
कृषि क्षेत्र में कार्पोरेट क्षेत्र भी आवें, लेकिन इसी शर्त पर.
किसानों को गारंटी के साथ न्यूनतम तय कीमत चुका कर ही कृषि उत्पादों का व्यापार हो.
सरकारों को किसानों के लिये यह व्यवस्था अवश्य करनी चाहिए.
हमारे किसान हमेशा से व्यापारियों द्वारा ठगे जाते रहे हैं और वे किसानों के असंगठित तथा आर्थिक रुप से कमजोर होने का नाजायज लाभ लेते रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी को अपने अन्नदाताओं की सही सुध लेनी चाहिए.
अन्य राजनीतिक दलों को भी किसानों के लिए इस तरह की घोषणा करनी चाहिए.
केवल उपर्युक्त प्रस्ताव को अमल में लाने पर ही किसानों का सही अर्थ में भला हो पाएगा.
राधा बिहारी ओझा
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews