Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 19 - दिसम्बर - 2020, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग 19 - दिसम्बर - 2020, शनिवार

पंचांग

तिथि                पंचमी                   सायं  05:10:30

नक्षत्र                धनिष्ठा                  रात्रि  10:46:14

करण :              बालव                   14:16:08

                       कौलव                  26:29:37

पक्ष                  शुक्ल

योग                 हर्शण                    12:45:21   

वार                 शनिवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:47:34

चन्द्रोदय                                      11:07:59

चन्द्र राशि                                    मकर - 07:16:39 तक

सूर्यास्त                                        05:13:39 (वाराणसी अनुसार)

चन्द्रास्त                                       22:15:00

ऋतु                                            हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:19:16

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   कार्तिक  

मास पूर्णिमांत                                मार्गशीर्ष  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           11:57:49 - 12:39:06

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  07:08:49 - 07:50:07

                                             07:50:07 - 08:31:24

                 कंटक                      11:57:49 - 12:39:06

               यमघण्ट                    14:42:57 - 15:24:14

               राहु काल                  09:43:38 - 11:01:03

               कुलिक                      07:50:07 - 08:31:24

               कालवेला या अर्द्धयाम  13:20:23 - 14:01:40

               यमगण्ड                    13:35:52 - 14:53:16

                गुलिक काल              07:08:49 - 08:26:14

               दिशा शूल                  पश्चिम

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल 

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

विशेष  ~

पंचक (पचखा) आरंभ, श्रीरामजानकी विवाहमहोत्सव, श्रीपंचमी व्रत।

 आज का दैनिक राशिफल 19 - दिसम्बर - 2020, शनिवार

1.    

मेष (Aries):

आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ विशेष रहेंगी। मन में द्विधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करने की  सलाह है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार मिलेगा।

शुभ रंग  =  फीरोजा

शुभ अंक  :  6

2.    

वृषभ (Tauras):

व्यापार में वृद्धि होने के साथ व्यापार के संबंध में सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा। पर्यटन का आयोजन होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान- सम्मान होगा। वैवाहिक योग है। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

3.    

मिथुन (Gemini):

शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  3

4.    

कर्क (Cancer):

आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे तथा विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। नौकरी पेशावालों को भी लाभ मिलेगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

5.    

सिंह (Leo):

आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। निषेधात्मक विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए, उसका ध्यान रखने के लिए कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

6.    

कन्या (Virgo):

दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा। व्यापार में भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

7.    

तुला (Libra):

सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख- शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  7

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आज यात्रा प्रवास का आयोजन न करने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। हालाकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग न लेने की सलाह देते हैं। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुँचा सकता है।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

9.    

धनु (Sagittarius):

आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठनेवाली द्विधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के संबंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। माता की तबीयत के संबंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अनिद्रा सताएगी। जलाशयों से बचकर रहना हितकर है।

शुभ रंग  =  गुलाबी

शुभ अंक  : 8

10.       

मकर (Capricorn):

आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप हरेक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएँगे। मित्रों, स्वजनों और भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। विद्यार्थियों को ज्वलंत सिद्धि हासिल होगी।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  7

11.       

कुंभ (Aquarius):

मन में द्विधाएँ खड़ी होने से आप कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुँच सकेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम नहीं रहनेसे पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। नकारात्मक विचार को दूर करने के लिए कहते हैं।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  3

12.       

मीन (Pisces):

आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे। मन में कोई निर्णय लेते हुए निर्णय लेते हुए दुविधा अनुभव करने की स्थिति में निर्णय स्थगित रखने की सलाह है। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

शुभ रंग  =  गुलाबी

शुभ अंक  :  8


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219 /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ