Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

25 दिसंबर तुलसी पूजन मालवीयजी के सपनो को साकार कर रहे है संत आशारामजी बापू -भारतीय जन क्रान्ति दल (डेमोक्रेटिक)

25 दिसंबर तुलसी पूजन मालवीयजी के सपनो को साकार कर रहे है संत आशारामजी बापू -भारतीय जन क्रान्ति दल (डेमोक्रेटिक) 


आज दिनाँक 18 दिसंबर को श्री अजय वर्मा जी की अध्यक्षता में भारतीय जन क्रान्ति दल (डेमोक्रेटिक) कार्यालय में देश के अग्रिम हिन्दू संगठनों द्वारा युवा पीढ़ी को बचाने एवम विश्व व्यापी समस्या प्रदूषण और कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अन्तर्राष्ट्रिय स्तर पर तुलसी पूजन मनाने का आवाहन किया गया। भारतीय जन क्रान्ति दल (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय वर्मा जी ने कहा तुलसी की चमत्कारिक महिमा को सभी जानते है 25 दिसंबर को महामना मालवीयजी एवम गीता जयंती के अवसर पर सरकार को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तुलसी पूजन का आयोजन करना चाहिए संत आशारामजी बापू विश्व की पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक तुलसी पूजन एवम तुलसी वितरण का विश्व्यापी अभियान कई वर्षों चला रहे है वे महामना मालवीय जी के सपनो को साकार कर रहे हैं। महामना मालवीय जी ने कहा था हर घर मे तुलसी और गाय होना चाहिए हर गाँव मे अखाड़ा होना चाहिए। 25 दिसम्बर से 1 जनवरी के बीच मे शराब औऱ नशीले पदार्थों ,अपराधों में बहुत अधिक वृद्धि होती है। जिससे बचने का मार्ग संत आशारामजी बापूजी ने दिखाया है। सभा मे यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट ,धर्म रक्षा दल,भारत जगृति मोर्चा,भारतीय जन क्रांति दल के पदाधिकारियों ने भारतीय संस्कृति और अनेक वैज्ञानिक कारणो का उल्लेख करते हुए इस कार्यक्रम को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए सरकार से आग्रह किया है।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ