किंजर थाना में शनिवार को अरवल एसपी राजीव रंजन ने की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम खुद थाना कि सरिस्ता पंजी का संधारण किया। वही कुर्था पुलिस निरीक्षक ने थाना में लंबित केस की बारीकी से समीक्षा की। एसपी ने कहा कि थाना परिसर में वर्षो से जप्त की गई छोटे-बड़े वाहनों की विधि सम्मत नीलामी की प्रक्रिया के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजी जाएगी। रात्रि गश्ती के दौरान चौकीदार को कार्य करने में कठिनाई हो रही है।इसलिए उन्हें शीघ्र ही टॉर्च उपलब्ध कराया जाएगा।जिससे वे आसानी से अपना कार्य कर सकें।
वहीं उन्होंने कहा कि थाना परिसर में बिजली की लचर व्यवस्था को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लंबित पड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने एफआईआर की ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश भी थानाध्यक्ष किंजर को दिया। उन्होंने नियमित रूप से सघन रात्रि एवं दीवा गश्ती करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने पेट्रोल पंप एटीएम बैंक सरकारी अस्पताल आदि स्थानों पर रात्रि गश्ती के समय विशेष तौर पर ध्यान देने, पैदल गश्त करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना परिसर को साफ सुथरा रखना वहां के पुलिसकर्मियों की जवाबदेही है। इस मौके पर कुर्था पुलिस निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, ओएसडी अजय कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पुअनि अरुण कुमार शर्मा, सअनि फकीरा प्रसाद, सअनि विनय कुमार,सअनि उराव साहब, सअनि कमलेश पांडे थाना मैनेजर पुष्पा कुमारी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/proposal-will-be-sent-for-auction-of-vehicles-seized-in-karpi-sp-128031976.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews