Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शराब के फरार धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार चल रहे शराब व्यवसाई को परासी पुलिस ने छापेमारी अभियान के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में परासी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पवन कुमार पिता सुदामा महतो ग्राम बभन बिगहा शराब मामले में नामजद अभियुक्त था। वह बहुत दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार के रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को चकमा देने के उपरांत लुक छिप कर इस व्यवसाय में संलिप्त था। जिस कारण पुलिस की नजर उस पर बनी हुई थी।

हालांकि वह शातिर किस्म का आदमी था। पुलिस की गतिविधियों को देखते हुए अपना स्थान परिवर्तित करते रहता था। परंतु आखिरकार पुलिस ने उसे धावा बोलकर दबोच लिया और शराब अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शराब और मादक पदार्थों में लिप्त व्यक्ति को हर हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/police-arrested-the-absconding-businessman-128031979.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ