मेहंदीया थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में लगातार ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। वही बालू लदे वाहनों को गंभीरता से जांच किया जा रहा है। ओवरलोड बालू लदे वाहनों को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और उससे जुर्माना भी वसूला जा रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर मेहंदीया थाना क्षेत्र में बालू लदे ओवरलोड वाहनों का परिचालन तेज हो गया था।इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला जा रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान दो वाहनों को रोका गया। जिसमें क्षमता से अधिक बालू लदा था। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए डीटीओ कार्यालय एवं खनन विभाग को सूचना दी गई है। दोनों विभागों के अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। ओवरलोड वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के चलने की शिकायतें मिलती रहती हैं। इससे राजस्व को नुकसान पहुंचता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/sh-raids-against-overloading-128031980.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews