Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

10 जुलाई 2026, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

10 जुलाई 2026, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

10 जुलाई 2026, शुक्रवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि एकादशी रात्रिशेष 01:21

🔅 नक्षत्र भरणी 09:48 AM

🔅 करण :

                विष्टि 08:18 AM

                बव 08:18 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग :

            धृति 07:14 AM

            शूल 07:14 AM

🔅 वार शुक्रवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:15 AM

🔅 चन्द्रोदय +01:22 AM

🔅 चन्द्र राशि मेष

🔅 सूर्यास्त 06:45 PM

🔅 चन्द्रास्त 02:33 PM

🔅 ऋतु वर्षा

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1948 पराभव

🔅 कलि सम्वत 5128

🔅 दिन काल 01:38 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2083

🔅 मास अमांत ज्येष्ठ

🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:27:24 - 12:21:59

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 07:49 AM - 08:43 AM

🔅 कंटक 01:16 PM - 02:11 PM

🔅 यमघण्ट 04:54 PM - 05:49 PM

🔅 राहु काल 10:12 AM - 11:54 AM

🔅 कुलिक 07:49 AM - 08:43 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:05 PM - 04:00 PM

🔅 यमगण्ड 03:19 PM - 05:01 PM

🔅 गुलिक काल 06:47 AM - 08:30 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

❤️💛विशेष ~ योगिनी एकादशी व्रत [स्मार्त्तानाम् ]।💛❤️

10 जुलाई 2026, शुक्रवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे-सम्बंधियों के साथ मिलने से घरेलू वातावरण उल्लास से भरा रहेगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा। मित्र वर्ग और शुभेच्छकों की तरफ से भेंट-उपहार मिल सकता है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक चलने की सलाह देते हैं। मन में अनेक प्रकार की चिंता रहेंगी। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि होगी। आपके कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। उचित पारिश्रमिक न मिलने से निराशा होगी। अविचारी कदम या निर्णय से गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): आपका दिन विविध लाभों की प्राप्ति करानेवाला साबित होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी से लाभ के समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात आपको आनंदित करेगी। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। आनंददायक प्रवास होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायक बताते हैं। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति की संभावना है। अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर खुले मन से चर्चा करेंगे। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धन मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। गृह-सुशोभन में रुचि लेंगे। वाहन सुख मिलेगा। सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्यायप्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्वजनों का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें। नौकरी धंधे में तकलीफ आएगी। संतान की चिंता रहेगी।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

कन्या (Virgo): आज के दिन नए कार्य शुरू न करने की आपको सलाह देते हैं। बाहर का खाना सेहत खराब कर सकता है। गुस्से की मात्रा अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। पानी से बचें। हित शत्रुओं से संभलकर रहें। गूढ़ रहस्यमय मामले में अधिक रुचि रहेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आपका आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव होगा। सार्वजनिक जीवन में सफलता और सिद्धि मिलेगी। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रणय प्रसंगों के लिए दिन शुभ होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं होंगी। पूर्व निर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध आ सकता है। हाथ में आए अवसर निकलते हुए प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन बेचैन होगा। विरोधी प्रतिस्पर्धियों से संभलने की सलाह देते हैं। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

धनु (Sagittarius): आपका आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएं होंगी। संतान का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई चिंता का विषय बनेगा। सफलता न मिलने से क्रोध आएगा जिसपर काबू रखें। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहना हितकर है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। छाती में दर्द रहने की संभावना है। स्त्रियों के साथ काम लेने में अपने को संभालने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मन पर छाए चिंता के बादल दूर होने से उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं के साथ लकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लघु प्रयास होंगे। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की गई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। कार्यक्षेत्र में प्रणालियों द्वारा प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): आज वाणी पर संयम रखें। क्रोध के कारण किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्च होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हों, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। सोच-समझकर चलें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4


ज्योतिषाचापं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛

 हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ