कब मिलेगा इन मासूमियत से इंसाफ
अरुण दिव्यांश
घर परिवार , समाज , शासन , प्रशासन को जनता के प्रति और विशेष रूप में मासूमों के प्रति जितनी अधिक जिम्मेदारी होती है , वैसी जिम्मेदारी निभाने में कहीं न कहीं कोताही हो जा रही है , जिसके कारण मासूमों की मासूमियत का निरंतर हनन हो रहा है , जिससे आज मासूम की मासूमियत भी खतरे में हो गई है ।
अस्मत के लुटेरे , मासूमियत के लुटेरे प्राणों के लुटेरे सदैव मौके के तलाश में लगे रहते हैं । आज कहीं मासूमों के साथ जितना अत्यधिक अत्याचार हो रहा है , जितने मासूमों की मासूमियत लुटी जा रही है कि मासूमियत भी आज कराहता हुआ त्राहि त्राहि कर रहा है और आज इन तुच्छ दरिंदों के कारण ही इस मानवता से , इस पूरे मानव समाज से घृणा करने लगा है , क्योंकि यहाॅं केवल एक मासूमियत का ही हनन नहीं हो रहा है , बल्कि इस मानव समाज से विश्वास , निष्ठा , सभ्यता का भी साथ ही साथ हनन हो रहा है ।
आज मासूमों का बलात्कार और हत्याऍं हो रही हैं , मासूमों को जहाॅं शिक्षा ग्रहण करना चाहिए वहीं उससे भिक्षाटन कराए जा रहे हैं , मजदूरी कराए जा रहे हैं और हम मूकदर्शक या ऑंख रहते अंधे बन चुपचाप देख रहे हैं , जिनसे उनका मनोबल दिन दूना रात चौगुना बढ़ता जा रहा है ।
आज हमें इसके विरोध में आवाज उठानी चाहिए , ताकि शासन प्रशासन इस पर कड़े कदम उठा सकें , मासूमों की मासूमियत सुरक्षित हो सके और मानवता और पूरे मानव समाज के प्रति विश्वास , निष्ठा , सभ्यता , आदर स्नेह सत्कार निरंतर बरकरार रह सके ।
कब मिलेगा इन मासूमों को इंसाफ ।
कैसे करेगा मासूमियत इनको माफ ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews