Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पार्टी की मजबूती के लिए काम करें जदयू कार्यकर्ता

स्थानीय डाकबंगला परिसर में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें पार्टी के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी चन्दन कुमार सिंह, कुर्था विधानसभा प्रभारी हुलास मांझी, जिलाध्यक्ष मंजू वर्मा भी मौजूद थी।बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बारी बारी से हार के कारणों की समीक्षा किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने हार के एक एक कारणों पर विस्तार से चर्चा किया।बैठक में चंदन कुमार सिंह ने पार्टी के मजबूती पर बल देने की बात कार्यकर्ताओं से कही।

उन्होंने पार्टी को पंचायत व बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही कुर्था विधानसभा क्षेत्र से हमारी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन सूबे में विकास पुरुष नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए की सरकार बनी है। यह सरकार सूबे के विकास के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सूबे के जनता ने एनडीए को जनादेश देकर पुनः नीतीश कुमार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त किया है।समीक्षा बैठक में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, पालीगंज विधानसभा प्रभारी मिथलेश यादव, चाँद मल्लिक, प्रखण्ड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, रामरतन कुशवाहा, नीरज सिन्हा, रामसुंदर कुशवाहा, युगेश कुमार, ओमप्रकाश वर्मा थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/jdu-workers-should-work-to-strengthen-the-party-128031975.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ