Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से 9 दिसंबर से गिरेगा पारा, धुंध के साथ बढ़ेगी कनकनी

पटना में पिछले 15 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम की तरफ से आने वाली बर्फीली हवा की वजह से पटना सहित बिहार के 38 जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसके साथ ही गलन का एहसास भी होगा। धुंध के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। ऐसे में बुर्जुगों और बच्चों का खास ध्यान रखें। ठंड बढ़ने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

आज भी नहीं बदलेगा मौसम, छाएगा कोहरा

बुरेवी वजह से धुंध से निजात तो मिलेगी लेकिन साथ ही तापमान भी गिरेगा। पटना में शनिवार को अधिकतम 25.6 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज की गई। रविवार को भी तापमान ऐसा ही रहने का अनुमान है। सुबह की शुरुआत धुंध के साथ होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना में शनिवार को अधिकतम 25.6 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/mercury-to-fall-from-december-9-due-to-north-west-wind-kanakni-will-increase-with-mist-127983546.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ