रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन संख्या 05117/ 05118 छपरा-मथुरा -छपरा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के परिचालन होने से मथुरा जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस ट्रेन से मथुरा तक जा सकेंगे। साथ ही मथुरा से बस या अन्य साधनों से दिल्ली की यात्रा करना आसान हो जाएगी। वाराणसी रेल मंडल के पीआरओ अशाेक कुमार ने बताया कि इस ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
मथुरा से 23.50 बजे खुलकर 17.05 बजे पहुंचेगी छपरा, सामान्य श्रेणी की होगी आठ बोगी
जबकि डाउन में 05118 मथुरा -छपरा विशेष ट्रेन 28 दिसंबर से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार,बुधवार एवं शुक्रवार को मथुरा जंक्शन से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरें दिन हाथरस सिटी से 00.31 बजे, काशगंज से 01.40 बजे, कईमगंज से 02.37 बजे, फर्रुखाबाद से 03.15 बजे, फतेहगढ़ से 03.31 बजे, कन्नौज से 04.15 बजे, कानपुर अनवरगंज से 06.00 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 06.20 बजे,ऐशबाग से 08.18 बजे, बादशाहनगर से 08.40 बजे, बाराबंकी से 09.18 बजे, गोंडा से 11.00 बजे,मनकापुर से 11.24 बजे, मस्कनवां से 11.40 बजे ,बस्ती से 12.25 बजे,खलीलाबाद से 12.54 बजे,गोरखपुर से 14.00 बजे, देवरिया सदर से 14.54 बजे, भटनी से 15.15 बजे, भाटपाररानी से 15.30 बजे, सीवान से 16.00 बजे छूटकर छपरा जं० पर 17.05 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी की 08 बोगियां होंगी।
सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को छपरा से सुबह 5.20 बजे
छपरा-मथुरा -छपरा विशेष ट्रेन 28 दिसंबर से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार,बुधवार एवं शुक्रवार को छपरा जंक्शन से सुबह 05.20 बजे प्रस्थान कर सीवान जंक्शन से 06.05 बजे, भाटपाररानी से 06.30 बजे, भटनी से 06.44 बजे, देवरिया सदर से 07.12 बजे, गोरखपुर से 08.30 बजे, खलीलाबाद से 09.10 बजे, बस्ती से 09.39 बजे, मस्कनवा से 10.14 बजे, मनकापुर जं० से 10.30 बजे, गोंडा से 11.05 बजे, बाराबंकी से 12.20 बजे, बादशाहनगर से 13.00 बजे, ऐशबाग से 13.43 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 15.10 बजे, कानपुर अनवरगंज से 15.25 बजे, कन्नौज से 16.28 बजे, फतेहगढ़ से 17.13 बजे, फर्रुखाबाद से 17.37 बजे ,कईमगंज से 18.01 बजे,काशगंज से 19.20 बजे, हाथरस सिटी से 20.20 बजे छूटकर 21.30 बजे मथुरा पहुंचेगी।
जल्द ही बढ़ाई जाएगी मालगाड़ियों की स्पीड
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विजय कुमार पंजियार ने मंडलीय अधिकारीयों के साथ वाराणसी मंडल पर अधिकाधिक पारम्परिक एवं गैर-पारम्परिक माल लदान को आकर्षित करने, मालगाड़ियों की गति बढ़ाने एवं संरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए सीवान के अलावा मैरवा स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम श्री जेके.सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(समाडी) एसपी श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) सत्येंद्र यादव,वरिष्ठ मंडल सिंग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयम्बक तिवारी समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे। डीआरएम ने मालगाड़ियों के प्रबंधन एवं अधिकाधिक पारम्परिक एवं गैर-पारम्परिक माल लदान को आकर्षित लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के देवरिया सदर, सीवान,मैरवा एवं छपरा ग्रामीण स्टेशनों पर गुड्स, माल प्रबंधन एवं माल ढुलाई, लोडिंग, अनलोडिंग को सरल बनाने के लिए स्टेशनों के साइडिंग , गुड्स साइडिंग ,माल गोदाम एवं साइडिंग की अप्रोच रोड का गहन निरीक्षण किया।
विकास कार्यों में गुणवता से कोई समझौता नहीं
डीआरएम ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट,वाराणसी के सदस्यों के साथ सीवान गुड्स शेड एवं मालगोदाम में व्यापार बढ़ाने की कार्य योजनाओं पर विस्तृत परिचर्चा की और माल व्यापार एवं माल यातायात संबंधित कार्यों को पूरी गुड़वत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीवान में पचरुखी साइड से शेड में आने वाली अप्रोच रोड की चैड़ाई बढ़ाने एवं माल लोडिंग, अनलोडिंग रैम्प का विस्तार किए जाने , शेड में प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने, श्रमिकों को सुविधा देने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/chhapra-mathura-express-will-run-from-28-the-train-will-open-from-siwan-at-605-am-128047056.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews