Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पिस्टल के साथ फोटो वायरल करनेवाला सहित दो गिरफ्तार

मैरवा की इंग्लिश पंचायत के एक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार के साथ अपना फोटो वायरल करना महंगा पड़ गया। मैरवा पुलिस ने उसकी पहचान कर बुधवार की रात्रि उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर दूसरे युवक के पास से रिवाल्वर तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया युवक मैरवा के कोल्हुआ दरगाह का नज्जू हुसैन है। दोनों सोशल मीडिया पर रिवाल्वर के साथ अपना फोटो वायरल किया था। पुलिस ने उसकी पहचान कर बुधवार की रात्रि उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसे रिवाल्वर मुहैया कराने वाले युवक धनौती थाना क्षेत्र के धनौती के दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास से एक रिवाल्वर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इनका पहले का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मैरवा पुलिस ने दो जिंदा कारतूस एवं एक रिवाल्वर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों शराब के तस्करी में लाइनर का काम करते हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/two-arrested-including-one-who-violates-photo-with-pistol-128047089.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ