Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अरंडा एसीसी किक्रेट के चौथे मैच में हुसैनगंज विजयी

अरंडा में स्टेट हाइवे-89 से सटे मदरसा गौसिया के पीछे स्थित बागवनिया बाबा के समीप खेल मैदान में एसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच गुरुवार को खेला गया। यह मैच हुसैनगंज बनाम पचरुखी के बीच खेला गया। जिसमें पहले टॉस जीतकर हुसैनगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों के मैच में 147 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी पचरुखी की टीम ने विजयी लक्ष्य को पीछा करते हुए 15 वें ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच हुसैनगंज टीम के खिलाड़ी अमन को दिया गया। मैच के कमेंटेटर नाहिद व उमेर, अंपायर नजमुल हक व इमरान फारूकी, स्कोरर समीर व परवेज शामिल थे। वहीं संचालक नदीम अख्तर, निवेदक इमरानुल हक, मजफ्फर सबा उर्फ गुड्डू, नजमुल हक, परवेज सिवानी, शाहबाज अली, इरशाद अली, तारिक अनवर, निजामुद्दीन, सनाउल्लाह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/hussainganj-wins-in-the-fourth-match-of-aranda-acc-kickrate-128047064.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ