Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 16 - दिसम्बर - 2020, बुधवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

 दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग 16 - दिसम्बर - 2020, बुधवार    

पंचांग

तिथि                द्वितीया                 रात्रि  06:57:08

नक्षत्र                पूर्वाषाढ़ा               रात्रि  10:26:12

करण :              कौलव                   16:56:20

                       तैतिल                   28:03:01

पक्ष                  शुक्ल

योग                 वृद्धि                     18:32:07

वार                  बुधवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:47:25

चन्द्रोदय                                      08:41:00

चन्द्र राशि                                    धनु - 25:48:03 तक

सूर्यास्त                                        05:13:30 (वाराणसी अनुसार)

चन्द्रास्त                                       19:07:59

ऋतु                                            हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:19:40

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   कार्तिक  

मास पूर्णिमांत                                मार्गशीर्ष  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           कोई नहीं

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  11:56:19 - 12:37:37

                  कंटक                     16:04:11 - 16:45:30

               यमघण्ट                    09:11:04 - 09:52:22

               राहु काल                  12:16:58 - 13:34:26

               कुलिक                      11:56:19 - 12:37:37

               कालवेला या अर्द्धयाम  07:48:26 - 08:29:45

               यमगण्ड                    08:24:35 - 09:42:03

                गुलिक काल              10:59:30 - 12:16:58

               दिशा शूल                  उत्तर   

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल 

मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

विशेष ~

सौर पौषमासारम्भ खरमासारम्भ।

 आज का दैनिक राशिफल 16 - दिसम्बर - 2020, बुधवार

1.    

मेष (Aries):

घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा। सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलें। कार्यभार से थकान का अनुभव होगा।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1

2.    

वृषभ (Tauras):

व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थयात्रा की मुलाकात भी संभव हो सकेगी। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

3.    

मिथुन (Gemini):

बेकाबू क्रोध पर लगाम रखें। निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएगी।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  6

4.    

कर्क (Cancer):

आज का दिन सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीददारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ मुलाकात से सुख का अनुभव होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1

5.    

सिंह (Leo):

उदासीन वृत्ति और मन में संदेह के बादल घिरे होने से मानसिक राहत का अनुभव नहीं करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण रहेगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  5

6.    

कन्या (Virgo):

आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारी की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर सट्टे से दूर रहने की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1

7.    

तुला (Libra):

आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  6

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संतान आपकी चिंता का कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी वर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में कठिनाई निर्मित होगी। महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

9.    

धनु (Sagittarius):

बीमारी क्रोध, आवेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए कहते हैं। सरकार विरोधी प्रवृ्त्तियों और नए सम्बंध से फिलहाल बचकर रहें। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

10.       

मकर (Capricorn):

कार्यभार और मानसिक टेंशन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार करेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात आनंद देगी।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

11.       

कुंभ (Aquarius):

आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक ऊष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी धंधे के स्थल पर सहकर्मीगण आपके सहायक बनेंगे। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

12.       

मीन (Pisces):

आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों को निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है।

शुभ रंग  =  गुलाबी

शुभ अंक  :  1


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ