Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

छापामारी में देशी शराब और जावा गुड बरामद

छापामारी में देशी शराब और जावा गुड बरामद

शेखपुरा से हमारे संवाददाता मनीष प्रसाद की रिपोर्ट 

उत्पाद विभाग की एक टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर पांच लीटर देशी शराब और ढाई सौ किलो जावा गुड बरामद करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा मीनू कुमारी ने की। इस बाबत उत्पाद दारोगा ने बताया कि अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टाडा पर गांव में छापामारी कर कारोबारी इंदल चौहान को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जो कि गांव के नंदे चौहान का पुत्र है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया।जबकि  कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उधर शहर के जखराजस्थान के निकट पहाड़ की तल्लहटी में छुपाकर रखे गए लगभग ढाई सौ किलो जावा गुड भी बरामद किया गया। जिसे उत्पाद टीम ने घटना स्थल पर ही नष्ट कर बहा दिया।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ