Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 15 - दिसम्बर - 2020, मंगलवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का

 दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग 15 - दिसम्बर - 2020, मंगलवार    

पंचांग

तिथि                प्रतिपदा                रात्रि  08:24:27

नक्षत्र                मूल                      रात्रि  11:11:36

करण :              किन्स्तुघ्ना               08:25:40

                       बव                      19:08:40

पक्ष                  कृष्ण

योग                 गण्ड                     21:30:38

वार                 मंगलवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:47:23

चन्द्रोदय                                      07:37:59

चन्द्र राशि                                    धनु

सूर्यास्त                                        05:13:28 (वाराणसी अनुसार)

चन्द्रास्त                                       18:06:00

ऋतु                                            हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:19:54

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   कार्तिक  

मास पूर्णिमांत                                मार्गशीर्ष  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           11:55:49 - 12:37:08

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  09:10:30 - 09:51:50

                  कंटक                     07:47:51 - 08:29:11

               यमघण्ट                    10:33:10 - 11:14:29

               राहु काल                  14:51:27 - 16:08:56

               कुलिक                      13:18:28 - 13:59:48

               कालवेला या अर्द्धयाम  09:10:30 - 09:51:50

               यमगण्ड                    09:41:30 - 10:58:59

                गुलिक काल              12:16:28 - 13:33:58

               दिशा शूल                  पूर्व    

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल 

मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

विशेष ~

रूद्रव्रत (पुड़िया) लोक प्रसिद्ध, मूल नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रिशेष 06:15:26 से।

 आज का दैनिक राशिफल 15 - दिसम्बर - 2020, मंगलवार

1.    

मेष (Aries):

आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में परिवर्तन की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। शारीरिक थकान के साथ अस्वस्थता का अनुभव होगा।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

2.    

वृषभ (Tauras):

नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की मुलाकात से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। दूर स्थित स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। विदेश जाने की संभावनाएं उपस्थित होंगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  7

3.    

मिथुन (Gemini):

आज आप हर तरह से सावधान रहें। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। रोगी कोई नया इलाज या शल्यचिकित्सा आज न करवाएं। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगड़ा या विवाद टाल सकेंगे। समय पर खान-पान की व्यवस्था नहीं हो पाएगी।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  6

4.    

कर्क (Cancer):

आज का पूरा दिन आनंद-प्रमोद और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। मनोरंजन के साधन, वस्त्र आदि की खरीददारी होगी। प्रणय संबंधों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

5.    

सिंह (Leo):

घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालें। मायके से भी चिंता करनेवाले समाचार आ सकते हैं। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। आरोग्य साधारण रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता कम मिलेगी।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

6.    

कन्या (Virgo):

आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट से जुड़ी बीमारी की वजह से दर्द रह सकता है। विद्योपार्जन करनेवालों के अभ्यास में अवरोध आएंगे। आकस्मिक खर्च की संभावना हैं। बातचीत में तार्किक और बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। प्रियजनों से मिलाप होगा। शेयर-सट्टे में सावधान रहें।

शुभ रंग  =  फीरोजा

शुभ अंक  :  7

7.    

तुला (Libra):

मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे, ऐसा  प्रतीत होता है। आप कुछ अधिक भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण परेशान रहेगें। माता और स्त्री के विषयों में चिंता सताएगी। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। पानी से दूरी रहें। नींद पूरी ना होने से बेचैनी होगी। पारिवारिक और जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। आज हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेंगे। स्नेह संबंध बनेंगे। छोटे प्रवास की संभावना है।

शुभ रंग  =  गुलाबी

शुभ अंक  :  1

9.    

धनु (Sagittarius):

आज निरर्थक खर्च होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में मनवांछित सफलता नहीं मिलेगी। मन में दुविधा रहेगी इसलिए आज कोई भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें। दूर रहने वाले परिजनों से संदेश-व्यवहार के कारण आपको लाभ होगा। कार्यभार बढ़ेगा।

शुभ रंग  :=  गुलाबी

शुभ अंक  :  1

10.       

मकर (Capricorn):

आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आपका हर काम सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट लग सकती है।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

11.       

कुंभ (Aquarius):

धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जमानत न लेने की सूचना देते हैं। खर्च अधिक मात्रा में होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। आपकी बातों से परिजन असहमत हो सकते हैं। दूसरों की बातों में हस्तक्षेप न करें। भ्रांति और अकस्मात से बचें। क्रोध पर संयम रखें।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

12.       

मीन (Pisces):

मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। किसी रमणीय स्थल के प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ