
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बिहार की राजनीति में लव जिहाद का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बिहार सरकार से अपील की है कि लव जिहाद को लेकर कानून बनाया जाए। उन्होंने साफतौर पर कहा कि लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों का सांप्रदायिकता से कोई सरोकार नहीं है, बल्कि यह तो सामाजिक समरसता का विषय है। बिहार सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लव जिहाद पर कानून के जरिए समाज में सद्भाव बनेगा। हालांकि, जदयू ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में सद्भभाव का माहौल है।
वशिष्ठ नारायण सिंह ने क्या कहा
गिरिराज सिंह के इस बयान पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि हम उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेते हैं। हालांकि, जदयू नेता ने सीधे तौर पर गिरिराज सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में ही अपनी बातें कह दीं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के दिए गए बयान पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करेंगे। वशिष्ठ नारायण सिंह ने ये बातें शनिवार को जदयू के प्रेस कॉन्फ्रेंस से इतर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। इस दौरान बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।
क्या बोला था गिरिराज सिंह ने?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लव जिहाद को लेकर कहा था कि इसे देश के सभी राज्यों में केवल हिंदुओं में नहीं, बल्कि सभी गैर-मुस्लिमों में समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि केरल में जहां ईसाइयों की बड़ी आबादी है, वहां समुदाय के सदस्यों ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है। गिरिराज सिंह ने केरल के साइरो-मालाबार चर्च की भी चर्चा की। चर्च की ओर से कहा गया है कि लव जिहाद के नाम पर ईसाई लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। इस पर जल्द से जल्द एक्शन लेने की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/jdu-reaction-on-bjp-giriraj-singh-statement-on-love-jihad-bihar-news-update-127933275.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com