Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 22 - नवम्बर - 2020, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से

आज   22 - नवम्बर - 2020, रविवार   का  दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग 22 - नवम्बर - 2020, रविवार     

 

 

पंचांग

तिथि                अष्टमी                   रात्रि  02:13:44

नक्षत्र                धनिष्ठा                  दिन  03:22:55

करण :             

                       विष्टि                    10:16:53

                       बव                      22:53:39

पक्ष                  शुक्ल

योग                 व्याघात                 29:50:32   

वार                 शनिवार   

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:40:12

चन्द्रोदय                                      13:11:59

चन्द्र राशि                                    कुम्भ

सूर्यास्त                                        05:20:17 (वाराणसी अनुसार)

चन्द्रास्त                                       24:26:59

ऋतु                                            हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:35:13

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   कार्तिक  

मास पूर्णिमांत                                कार्तिक

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           11:46:06 - 12:28:27

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  16:00:12 - 16:42:33

               कंटक                        10:21:24 - 11:03:45

               यमघण्ट                    13:10:48 - 13:53:09

               राहु काल                  16:05:29 - 17:24:53

               कुलिक                      16:00:12 - 16:42:33

               कालवेला या अर्द्धयाम  11:46:06 - 12:28:27

               यमगण्ड                    12:07:17 - 13:26:41

                गुलिक काल              14:46:05 - 16:05:29

दिशा शूल                                 दिशा शूल         पश्चिम                   

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल 

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

विशेष ~

भद्रा दिन  02:03:24 तकगोपाष्टमी।

 आज का दैनिक राशिफल  22 - नवम्बर - 2020, रविवार     

1.    

मेष (Aries):

नए कार्य करने की आपको सलाह देते हैं। गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न करें। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें। सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। संतानों के विषय में दुविधा में रहेंगे।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1

2.    

वृषभ (Tauras):

दिन का प्रारंभ आज आनंद-प्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतें। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बात का ध्यान रखें, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक विषयों में ध्यान बढ़ेगा।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  2

3.    

मिथुन (Gemini):

आज आपका दिन मनोरंजन से भरा और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

4.    

कर्क (Cancer):

प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

5.    

सिंह (Leo):

आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतने की सलाह देते हैं। धन-कीर्ति की हानि होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें, ऐसी सलाह देते हैं। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1

6.    

कन्या (Virgo):

आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना अधिक है। जलाशय से संभलकर चलिएगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

7.    

तुला (Libra):

आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। वाणी पर संयम बरतें। खर्च की मात्रा न बढ़ें इसका भी ध्यान रखें। कार्य में सफलता प्राप्त होगी और यश भी मिलेगा।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

वाद-विवाद में न फंसने की सलाह देते हैं। संतान के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दें। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  : 9

9.    

धनु (Sagittarius):

मानसिक रूप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखें। धन हानि और मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। छाती में भी पीड़ा हो सकती है।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

10.       

मकर (Capricorn):

मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है। स्थावर संपत्ति विषयक कार्य आज आप कर पाएंगे। व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नये कार्यो का शुभारंभ कर पाएंगे।

शुभ रंग  =   आसमानी

शुभ अंक  :  7

11.       

कुंभ (Aquarius):

दुविधा के कारण किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को

अभ्यास में मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा। कार्य सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

12.       

मीन (Pisces):

शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के आज योग हैं।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219 /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ