Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जूनियर मास्टर शेफ देव का वीडियो हुआ मोस्ट पाॅपुलर

ऑस्ट्रेलिया के चैनल टेन पर शुरू हुए मास्टर शेफ जूनियर में देव के पहले शो का वीडियो वायरल हो रहा है। पटना के कपल परिमल मिश्रा और शुची मिश्रा के 13 साल के बेटे देव के वीडियो को मोस्ट पॉपुलर की श्रेणी में रखा गया है। एक हफ्ते में इसे 94 लाख लोगों ने देखा है। 26 हजार लोगों ने इसे शेयर किया है, 2 लाख 78 हजार लाइक्स और 4600 कमेंट के साथ देव के हाथ का भारतीय जायका देश-विदेश में मोस्ट पॉपुलर वीडियो के रूप में सराहा जा रहा है।

जूनियर मास्टर शेफ के पहले एपिसोड में ही देव ने भारतीय जायके की खुशबू से जजों को मोहित कर दिया था। लैंब मुगलई करी, स्मोक चिकन, धनिया की चटनी, रायता और शैफ्रन राइस का स्वाद चख जज जाॅक जाॅनफ्रिलोए मेलिसा लियाॅन्ज और एंडी एलन सम्मोहित हो गए थे। दुनिया में भारतीय जायके की खुशबू फैलाने वाले देव को पटना का आम और सत्तू पराठा व बैंगन का भर्ता बेहद पसंद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-video-of-junior-master-chef-dev-became-the-most-popular-127831538.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ