Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नेमतुल्लाह का तेजस्वी पर हमला- मुसलमानों का टिकट काटा, टिकट बंटवारे में करोड़ों रुपए वसूले

ऐन चुनावी मौके पर जदयू को कई नेताओं की आमद हुई। राजद विधायक मो.नेमतुल्लाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार, कांग्रेस के सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला व शिवहर जिला प्रभारी आदित्य मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को अनुज को सदस्यता दिलाई, तो प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अन्य को।

नेमतुल्लाह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मुस्लिमों को अपमानित करने का आरोप लगाया। कहा-राजद ने चुन-चुनकर मुस्लिमों का टिकट काटा। दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट दिया। टिकट बंटवारे में करोड़ों वसूले गए। दशई चौधरी ने कहा कि राजद में अब युवराज का राज है। तेजस्वी, किसी से बात भी नहीं करते हैं। नेताओं का अपमान करते हैं।

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अनुज
जदयू ने अनुज कुमार सिंह को अपना प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अनुज को जदयू की सदस्यता दिलाई। अनुज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास से प्रभावित होकर मैंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। कहा-उनके आने से पार्टी को खासकर मगध के इलाके में और ताकत मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीतीश कुमार ने अनुज को जदयू की सदस्यता दिलाई।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/nematullah-attacked-tejashwi-muslims-cut-tickets-collects-crores-of-rupees-in-ticket-distribution-127834973.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ