Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बुजुर्गों के घर पहुंच रहे मतदानकर्मी, पोस्टल बैलेट से अबतक 436 वाेटरों ने की वोटिंग

पहले चरण में शामिल मोकामा, बाढ़, बिक्रम, पालीगंज और मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में अबतक कुल 436 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। इनमें 79 वर्ष से ऊपर के 196, पीडब्लूडी 42, कोरोना संक्रमित 4 और चुनाव ड्यूटी करने वाले 165 मतदाता शामिल हैं।

डीएम कुमार रवि ने कहा कि सर्विस वोटर यानी पहले चरण में चुनाव ड्यूटी करने वाले संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था की गई है।वहीं, बुजुर्ग, दिव्यांग, कोरोना संक्रमित मरीज के घर-घर जाकर पोलिंग पार्टी द्वारा मतदान कराया जा रहा है। मोकामा में 158, बाढ़ में 11, मसौढ़ी में 132, पालीगंज में 34 और बिक्रम में 72 मतदाताओं ने अबतक पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाढ़ में पोस्टल बैलेट से अपने घर में ही मतदान करतीं बुजुर्ग महिला।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/polling-workers-reaching-home-of-elders-436-voters-have-voted-so-far-through-postal-ballot-127834999.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ