Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भाजपा विधायक अशोक सिंह की गाड़ी को लोगों ने रोका, स्कॉर्पियो में दिखी कई साड़ियां, लोग पैसा बांटने का लगा रहे हैं आरोप

प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख और बांकीपुर से उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने भाजपा नेता का एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी नेता पर चुनाव के दौरान पैसा और साड़ी बांटने का लोग आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में दिख रही स्कॉर्पियो पर बीजेपी का बैनर लगा हुआ है। साथ ही भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह का नाम लिखा हुआ है। गाड़ी के अंदर कई साड़ियां भी दिख रही हैं।

भाजपा विधायक का नाम ले रहे हैं लोग

वीडियो में लोग कैमूर के रामगढ़ से भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह का नाम ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि अशोक सिंह वोटर्स के लिए पैसा और साड़ी बंटवा रहे हैं। हालांकि, गाड़ी में सवार शख्स इस बारे में कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। लोगों के कहने पर वो किसी और शख्स को फोन करके बुला रहा है। घटना का फोटोज और वीडियो बनानेवाले लोगों को गाड़ी में सवार कार्यकर्ता ने कहा है कि इससे कुछ नहीं होगा। वो भोजपुरी में बोलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो के बारे मे जब अशोक कुमार सिंह से बातचीत की कोशिश की गई। लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया।

स्कॉर्पियो में मौजूद बीजेपी का कार्यकर्ता

कौन हैं अशोक कुमार सिंह

  • अशोक कुमार सिंह बीजेपी से कैमूर के रामगढ़ से विधायक हैं
  • इस बार भी भाजपा से उम्मीदवार हैं।
  • पिछली बार भी भाजपा के टिकट पर जीते हैं
  • राजद की अंबिका सिंह को 2015 में इन्होंने हराया था
  • इस बार रामगढ़ से आरजेडी उम्मीदवार सुधाकर सिंह से भिड़त है

पुष्पम प्रिया का भाजपा पर तंज

इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड करते हुए पुष्पम प्रिया ने लिखा है कि डबल इंजन क्या, यह सरकार तो पूरी मालगाड़ी निकली! प्रिय मतदाता, प्लुरल्स के उम्मीदवार आपको पैसा-साड़ी नहीं दे पाएंगे। वे मेरे बदले सिर्फ यह वचन दे पाएंगे कि सरकार बनने के बाद आपको एक इज्जतदार नौकरी का वेतन हर महीने मिलेगा, जिससे आप सब खरीद पाएंगे और गर्व से सिर ऊंचा कर जियेंगे।

हालांकि, यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसका पता नहीं चला है। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम इसकी पुष्टि नहीं करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह पर लोग पैसा बांटने का लगा रहे हैं आरोप।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/pushpam-priya-chaudhary-latest-update-plurals-party-chief-upload-video-of-ramgarh-bjp-mla-ashok-kumar-singh-127851166.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ