जेईई, नीट और एनडीए के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 20 जोड़ी मेमू/डेमू स्पेशल और 8 जोड़ी इंटरसिटी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। फतुहा और बक्सर के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 03261/03262 फतुहा-बक्सर-फतुहा मेमू स्पेशल के परिचालन का विस्तार करते हुए इसे अब इस्लामपुर और बक्सर के बीच चलाया जाएगा।
इसके साथ ही कटिहार और पटना के बीच चलाई जा रही 05713/05714 कटिहार-पटना-कटिहार इंटरसिटी स्पेशल अब नारायणपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। पटना और भभुआ रोड के बीच चल रही गाड़ी संख्या 03243/03244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी स्पेशल अब बेला और गुरारू स्टेशनों पर भी रुकेगी। आम यात्री भी इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/fatuha-buxar-memu-extends-to-islampur-testers-will-have-facility-127684002.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews