Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मकसुदपुर में पावर ग्रिड के 50 केवी वाले ट्रांसफार्मर में लगी आग

मकसुदपुर स्थित पावर ग्रिड के 50 केवी के ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि ग्रिड के अन्य विद्युत उपकरण भी उसके चपेट में आ गए। पूरा ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। यह देख ग्रिड के आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे। इसके बाद शहर के साथ-साथ खुसरुपुर, दनियावां, दीदारगंज तथा पटना सिटी के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति काट दी गई।

विद्युत विभाग के कई आला अधिकारी भी ग्रिड पहुंचे तथा दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। पटना से पांच दमकल की गाड़ी पहुंची। अथक प्रयास के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि 33 केवी वायर के जर्क होने के कारण लोड प्रेशर से ग्रिड के 50 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। घटनास्थल पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने में समय लग सकता है। मैकेनिक व अभियंता को बुलाया गया है। फिलवक्त खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in 50 kV transformer of power grid in Maksudpur


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/fatuha/news/fire-in-50-kv-transformer-of-power-grid-in-maksudpur-127684015.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ