Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बाइक की ठोकर से जख्मी की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के गोरार गांव में बीते 27 अगस्त को बाइक की ठोकर से बुरी तरह जख्मी करीब 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में बाइक सवार भी बुरी तरह जख्मी हो गया था। मामले को लेकर उसके पुत्र राजा कुमार ने गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि बीते 27 अगस्त की रात पश्चिम दिशा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही तीन बाइक सवार ने लापरवाही के साथ ठोकर मार दिया था।

जिससे उसकी मां बुरी तरह गंभीर हो गई थी। उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक ने लापरवाही के साथ उसकी मां को ठोकर मार दिया था। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार नानपुर थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके साथ बैठे दो अन्य युवक की पहचान अजय कुमार व बिट्टू राय के रूप में की गयी है। इस बावत थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया है कि मामले को दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bajpatti/news/wounded-by-a-bikes-death-during-treatment-127684001.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ