पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए फर्जी वोटर भी बनाए जा रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों से बाकायदा शिक्षक होने का प्रमाणपत्र भी दे दिया जा रहा है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल और डीएम कुमार रवि के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएम ने कहा कि परिवाद पत्र के आधार पर जांच कराई गई।
इसमें यह पाया गया कि कुछ लोगों ने गलत ढंग से वोटर बनने के लिए आवेदन दिया और इस आवेदन को शैक्षणिक संस्थान द्वारा गलत तरीके से फारवर्ड किया गया। इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी द्वारा प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। आगे भी अगर ऐसे मामले पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी। ज्ञात हाे कि कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव आयोग ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव टाल दिया है। बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की चार-चार सीटों पर चुनाव होना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/fir-registered-on-fake-voters-and-educational-institutions-127683998.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews