मुख्यालय डुमरा स्थित कमला बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में उपलब्ध कराए गए ईवीएम मशीन की जांच गुरुवार को राजनीति दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू की गई। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों व बेल के इंजीनियरों की टीम ने बारी-बारी से उपलब्ध करायी गई ईवीएम मशीन की जांच की। इसके पूर्व शिविर में उपस्थित होने वाले टीम के सदस्यों व राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की रैपिड एंटीजन जांच की गयी। जांच में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले। शिविर में उपलब्ध ईवीएम मशीन के हर बटन की जांच की गई।
साथ ही ईवीएम मशीन के संचालन में उपयोग होने वाली प्रत्येक बटन को चेक किया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा जांच में हो रही समस्या होने पर उपस्थित इंजीनियर ने सहयोग करते हुए ईवीएम मशीन के संचालन के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रथम स्तरीय जांच के बाद वीवीपैट से जोड़कर ईवीएम मशीन के संचालन की जांच की जाएगी। मौके पर मास्टर ट्रेनर के रूप में एसएन झा, राजेश कुमार झा, पंकज कुमार, पूर्णेंदु कुमार वर्मा, अनिसुर रहमान, नोडल पदाधिकारी शशिकांत प्रकाश, रालोसपा व भाजपा के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
शिविर में शामिल होने से पहले की गई कोरोना जांच : शिविर में उपस्थित होने वाले मास्टर ट्रेनर व इंजीनियर की टीम को रैपिड एंटिजन कीट से कोरोना की जांच की गई। बताया गया है कि जांच में सभी कोरोना निगेटिव मिले है। शामिल होने वाले लोगों को सेनिटाइज करने के बाद ही शिविर में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/evm-investigation-among-political-party-representatives-rapid-antigen-test-done-before-coming-to-camp-127684033.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews