Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

रोजगार पर खास ध्यान, अबतक 14.49 करोड़ मानव दिवस का सृजन : अनुपम

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि बाढ़ एवं कोविड-19 की स्थिति को लेकर बिहार सरकार द्वारा लगातार सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। रोज दिन एक लाख से अधिक कोरोना सैंपल की जांच हो रही है। जांच में वृद्धि होने के कारण कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट में कमी हो रही है, जबकि रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है।

गुरुवार को बिहार का रिकवरी रेट लगभग 88 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 11 प्रतिशत अधिक है। रोजगार सृजन पर राज्य सरकार का पूरा ध्यान है। लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 60 हजार 207 योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 49 लाख से अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया।
अब प्रदेश में सिर्फ 16,451 एक्टिव मरीज: स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के अनुसार कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 1,572 लोग स्वस्थ हुए। अबतक 1,24,976 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में 16,451 एक्टिव मरीज ही हैं।
16 कम्युनिटी किचेन चल रहे: आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू के अनुसार बाढ़पीड़ित 1,333 पंचायतों में आवश्यकतानुसार कुल 16 कम्युनिटी किचेन चल रहे हैं। इनमें प्रतिदिन 29,316 लोग भोजन कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने नदियों के जलस्तर, उनकी प्रवृति तथा तटबंधों की स्थिति की व्यापक जानकारी दी।

मास्क नहीं पहनने वाले 4902 लोग पकड़ाए
एडीजी (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार के मुताबिक अनलॉक-3 की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में पिछले 24 घंटे में 5 कांड दर्ज हुए। 34 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। 474 वाहन जब्त किए गए। 16 लाख 49 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला गया। मास्क नहीं पहनने वाले 4,902 लोगों से 2 लाख 45 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/special-focus-on-employment-creation-of-1449-crore-man-days-till-now-anupam-127684029.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ