Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आईटी रिफंड के नाम पर साइबर अपराधी बना रहे लोगों को निशाना

इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर अगर आपके मोबाइल पर कोई मैसेज आए तो सावधान हो जाएं। उस मैसेज में दिए गए लिंक को भूलकर भी क्लिक न करें। बैंक ठगी के लिए साइबर अपराधियों का यह नया तरीका है। साइबर अपराध के इस नए तरीके को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने अलर्ट किया है।
आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार हाल के दिनों में बैंक ठगी का नया तरीका सामने आया है। साइबर अपराधी लोगों को इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर मैसेज भेज रहे हैं। मैसेज में कहा जाता है कि आपको इतने रुपए का इनकम टैक्स रिफंड अप्रूव किया गया है। यह रकम जल्द ही आपके बैंक खाते में जमा की जाएगी। मैसेज में एक बैंक खाता का नंबर दिया जाता है और लोगों से कहा जाता है कि इसे वेरीफाई करें।

अगर यह एकाउंट नंबर सही नहीं है तो इसे अपडेट करें। एकाउंट अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजा जाता है। आप जैसे ही एकाउंट अपडेट करने के लिए उस फर्जी लिंक को क्लिक करेंगे, साइबर अपराधी आपको अपने जाल में फंसा लेंगे। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार साइबर अपराधी प्रलोभन देकर फिशिंग वेबसाइट का लिंक भेजते हैं और यूजर नेम व पासवर्ड चुरा लेते हैं। वे लोगों से बैंक कार्ड का विवरण भी मांग सकते हैं। ईओयू ने लोगों को अलर्ट किया है कि ऐसे किसी भी लिंक को क्लिक न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cybercriminals-are-targeting-people-in-the-name-of-it-refund-127684023.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ