Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची पर दावा आपत्ति के लिए लिंक जारी

कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बहाली के लिए अभ्यर्थी सूची पर आपत्ति एनआईसी के पोर्टल bih.nic.in/grv पर दर्ज करा सकते हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को अभ्यर्थियों के दावा आपत्ति के लिए ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया। अभ्यर्थी शिक्षा विभाग के कंट्रोल रूम में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों से 9 सितंबर तक आपत्ति ली जाएगी।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक नियोजन के लिए एक्सेल सीट में सूची एनआईसी पोर्टल पर अपलोड कर लिंक जारी कर दिया गया है। शिक्षकों के नियोजन संबंधी किसी प्रकार की शिकायत या समस्या समाधान के लिए शिक्षा विभाग में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन 0612-2215181 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। अभ्यर्थियों की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा। 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में 90763 शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/link-issued-for-claim-objection-on-the-list-of-teacher-candidates-from-class-1-to-5-127684035.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ