

शेखपुरा में बिना मास्क के घूम रहे लोगों से बसूला गया जुर्माना



संवाददाता: मनीष प्रसाद/शेखपुरा
जिले में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा हैं। जिसके चपेट में शहर क्षेत्र के लोगो के साथ-साथ भारी संख्या में ग्रामीण लोग भी आने लगे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। कोई इसका उल्लंघन नहीं करे इसको लेकर डीएम के आदेश पर जिले के अलावा सभी प्रखंडों में गुरुवार को रोको-टोको अभियान चलाया गया। डीएम के आदेश के आलोक में अधिकारियों द्वारा जिला के सभी चौक-चौराहों पर सघन रूप से रोको टोको अभियान चलाया गया है।
कोरोनावायरस को फैलाने के आरोप में उन पर आर्थिक दंड भी लगाया गया। इसके तहत नियम का उलघन करने 50 रुपया जुर्माना लगते हुए जागरूकता बढ़ाने को लेकर दो मास्क फ्री में दिया गया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिले वासी बेपरवाह लापरवाह खुलेआम घूम रहे हैं। इस बाबत एसीएमओ डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि जिले में गुरुवार को 19 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में कुल एक्टिव खारिज की संख्या 158 हो गयी हैं। जिसमें से 144 लोगो को होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने बिना मास्क पहन कर घूम रहे लोगो पर नकेल कसने के लिए गुरुवार से जिले भर में रोको टोको अभियान शुरू किया गया है। जिसमें शेखोपुरसराय-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर थाने के समीप बीडीओ अमरेंद्र कुमार अमर एवं थानाध्यक्ष ऋषभ यादव के नेतृत्व में आने जाने वाले सभी चार पहिया वाहन एवं बाइक को रोक कर सघन तलाशी लिया गया। जिसमें बिना मास्क पहने वाहन चला रहे 35 लोगों से 1350 रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही साथ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए मास्क लगने का हिदायत दी गई।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews