
बढ़ाकर नजदीकियां (हिंदी ग़ज़ल)
अक्सर बढ़ाकर नजदीकियां।
ढूंढते रह गये सब गलतियां।१।
देखते रहे हमारी मुस्कराहट-
कभी सुनी नहीं सिसकियां।२।
हमें अब जरा भी ग़म नहीं है
छोड़ मझधार में कश्तियां।३।
किया नहीं परवाह खुद का-
बद्दुआ दो या कसो फब्तियां।४।
तुम चाहे जो समझ लो मुझे-
पर मिटाता चलूंगा कुरीतियां।५।
मुमकिन है सबभूल जाना-
पर याद रहती है ज्यादतियां।६।
समय बड़ा बलवान होता है -
मत उॅची कर अपनी एडियां।७।
कब किसे हार डाल दें गले -
न जाने किसे पहना दें बेड़ियां।८।
मानवता के नाते भी समझाकर -
जरुरतमंद की जरा मजबूरियां।९।
देखकर'मिश्रअणु'को मत हॅस-
इतनी याद रख लें पंक्तियां।१०।
---:भारतका एक ब्राह्मण.
©संजय कुमार मिश्र "अणु"
वलिदाद,अरवल (बिहार)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews