Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्रमंडलीय आयुक्त खुद करेंगे कोरोना मरीजों की मॉनिटरिंग, आज से अनुमंडल अस्पतालों में शुरू होगी जांच

राज्य के सभी कोविड-19 हॉस्पिटल और सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के इलाज की मॉनिटरिंग संबंधित प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे। राज्य सरकार ने मरीजों के बेहतर इलाज के लिए यह फैसला लिया है। सोमवार को आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार और स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। मंगलवार से सभी अनुमंडल अस्पतालों में कोरोना संक्रमण की ऑन डिमांड मुफ्त जांच शुरू हो जाएगी। फिलहाल 27 जिलों के सभी अनुमंडल में जांच हो रही है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सभी अनुमंडलों में एंटीजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। सभी महत्वपूर्ण अस्पतालों में सहयोग के लिए प्रशासनिक टीम तैनात कर दी गई है। इस सप्ताह के अंत तक सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटीजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ कराने का लक्ष्य है। ताकि कोई भी सिम्टोमैटिक व्यक्ति वहां मुफ्त जांच करा सके। राज्य में इस समय कंटेनमेंट जोन की संख्या 2584 हो गई है। इसमें से ग्रामीण इलाकों में 1931 जबकि शहरी इलाकों में 653 कंटेनमेंट जोन हैं। बताया कि गैर राशन कार्डधारी परिवारों के लिए 23.39 लाख नए राशन कार्ड बने हैं। इनमें से अबतक 19.84 लाख राशन कार्ड बांटे जा चुके हैं। एक-दो दिनों में राशन कार्ड का वितरण पूर्ण हो जाएगा।

मास्क नहीं पहनने वाले 5223 लोगों ने भरा जुर्माना
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने बताया कि 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 5223 व्यक्तियों से 2.61 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं अनलॉक का उल्लंघन करने के आरोप में 875 वाहनों को जब्त कर के 14.62 लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। 1 जुलाई से अबतक 15440 वाहन जब्त कर 3.65 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Divisional commissioner himself will monitor corona patients, investigation will start in subdivision hospitals from today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/divisional-commissioner-himself-will-monitor-corona-patients-investigation-will-start-in-subdivision-hospitals-from-today-127535640.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ