कोरोना वायरस के संक्रमण से बिगड़ते हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंची। केंद्रीय टीम ने दूसरे दिन भी राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय अाैर अधिकारियाें के साथ समीक्षा बैठक की। केंद्रीय टीम का नेतृत्व कर रहे स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कंटेनमेंट जोन व हॉट स्टॉप में सख्ती बढ़ाकर भी संक्रमण की रफ्तार रोकी जा सकती है। उन्होंने राज्य में कोरोना मरीजों के लिए हॉस्पिटल और बेड की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।
वहीं राज्य सरकार को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल से भी समझौता करने के लिए कहा। टीम ने कोरोना मरीज के इलाज में लगे डॉक्टरों को मोटिवेट करने के लिए भी कहा। बोले- राज्य के डॉक्टरों को प्रशिक्षण की जरूरत है, यह काम नई दिल्ली एम्स के डॉक्टर ऑनलाइन करेंगे। टीम ने अधिकारियों को आयुर्वेदिक काढ़ा को प्रमोट करने और गर्भवती एवं बुजुर्गों की पहचान करने के लिए कहा। संयुक्त सचिव ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम बनाई जाए, ताकि परेशान व्यक्ति तक मेडिकल सुविधा पहुंचाई जा सके।
अधिक ऑक्सीजन की सिलेंडर की मांग : केंद्रीय टीम के सामने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बिहार को और अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति करने की मांग की। कहा- पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर रहने से कोरोना मरीजों को क्रिटिकल स्थिति में पहुंचने से बचाया जा सकता है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने टीम से और अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति करने की मांग की है।
टीम ने राज्य सरकार के काम काे सराहा : मंगल पांडेय
केंद्रीय टीम के साथ मीटिंग के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा- केंद्रीय टीम ने राज्य सरकार के काम की सराहना की। पटना और गया के अस्पतालों में जाकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बिहार लगातार कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए काम कर रहा है और केंद्र सरकार भी हर संभव मदद कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/corruption-infection-will-stop-here-only-in-the-container-zone-127535633.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews