राज्य के 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में 90763 शिक्षकों की बहाली का मामला लगातार उलझता जा रहा है। बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के लिए अब रेगुलर डीएलएड अभ्यर्थी कोर्ट जाएंगे। लगभग 2 लाख ऐसे अभ्यर्थियों का तर्क है कि बहाली प्रक्रिया रुकने से उन्हें नुकसान हो रहा है। कई साल बाद बहाली प्रक्रिया शुरू हाेने की उम्मीद जगी, पर लगता है यह भी चुनाव आचार संहिता की भेंट चढ़ जाएगी।
हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से कक्षा 1 से 5 तक के लिए डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा है। साथ ही दिसंबर में सीटेट उत्तीर्ण को मौका नहीं देने पर ही जवाब मांगा है। शिक्षा विभाग ने कोर्ट के इस आदेश के बाद नियोजन प्रक्रिया रोक दी है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि एक सप्ताह के अंदर दोनों ही मामले पर कोर्ट में पक्ष रखा जाएगा।
15 जून से 14 जुलाईतक लिए गए आवेदन
दिसंबर में सीटेट उत्तीर्ण को भी मौका देने के पक्ष में विभाग नहीं है। विभाग का तर्क है नियोजन प्रक्रिया जुलाई, 2019 में ही शुरू हुई थी। ऐसे में दिसंबर, 2019 में सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी को मौका कैसे दिया जा सकता है? इमरान व सौरभ सहित अन्य अभ्यर्थियों ने कहा कि नियोजन प्रक्रिया शुरू कराने जल्द ही हम दो लाख से अधिक अभ्यर्थी कोर्ट में जाएंगे। विभाग द्वारा पक्ष रखने के बाद कोर्ट के फैसले के आधार पर फिर बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी। 90763 प्रारंभिक शिक्षक बहाली के लिए एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड के साथ टेट या सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से 15 जून से 14 जुलाई तक आवेदन विभिन्न नियोजन इकाइयों में लिए गए हैं।
प्रारंभिक स्कूलों में रिक्ति
दरभंगा में सबसे अधिक रिक्ति 8244 है। शिवहर में सबसे कम 337 पद रिक्त हैं। मुजफ्फरपुर में 4806, गया में 2502, पटना में 2272 और भागलपुर में 2012 रिक्ति है। कक्षा 5 तक की कक्षाओं के लिए सामान्य विषयों में 46870 पद रिक्त हैं। उर्दू शिक्षकों के 14662 और बंगला के 135 पद रिक्त हैं। कक्षा 6 से 8 तक के लिए गणित एवं विज्ञान विषय में 6919, हिन्दी में 5734, संस्कृत में 4499, अंग्रेजी में 3687, उर्दू में 2739 और सामाजिक विज्ञान में 2536 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
31 अगस्त बहाली का था शिड्यूल
- आवेदन की तिथि : 15 जून से 14 जुलाई
- मेधा सूची की तैयारी : 18 जुलाई तक
- मेधा सूची का नियोजन इकाई द्वारा अनुमोदन : 21 जुलाई तक
- मेधा सूची का प्रकाशन : 23 जुलाई तक
- मेधा सूची पर आपत्ति : 24 जुलाई से 7 अगस्त तक
- आपत्तियों का निराकरण : 10 अगस्त तक
- मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन : 12 अगस्त तक
- जिलाें द्वारा मेधा सूची का अनुमोदन : 13 से 22 अगस्त तक
- मेधा सूची का सार्वजनीकरण : 25 अगस्त तक
- काउंसिलिंग व चयन सूची का निर्माण : 28 अगस्त को
- चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र : 31 अगस्त
नाेट : एक से पांच तक की कक्षा के लिए 63951 शिक्षक और कक्षा 6 से 8 तक 26811 शिक्षकों का नियोजन होना है। विभाग का आकलन है कि एनआईओएस से 2.17 लाख उत्तीर्ण में डीएलएड के साथ टीईटी व सीटीईटी उत्तीर्ण लगभग 7 हजार अभ्यर्थी होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/90-lakhs-2-lakh-regular-dled-candidates-will-soon-go-to-court-for-starting-the-restoration-process-of-primary-teachers-127535624.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews