Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गांव-गांव घूमकर समस्याओं का समाधान करेंगे जदयू कार्यकर्ता

जदयू कार्यकर्ता अब गांव-गांव घूमकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलनों का दौर शुरू होने के साथ ही पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को यह महत्वपूर्ण टास्क सौंपा है। कोरोना संकट की वजह से पार्टी के बड़े नेता राज्य के दौरे पर नहीं निकल पा रहे हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रतिनिधि के तौर पर हर गांव और हर बूथ पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखते हुए लोगों से बात कर उनकी समस्याओं का ब्योरा तैयार करेंगे।
पार्टी का मानना है कि कोरोना संकट के कारण शायद ही अब पहले की तरह चुनावी सभाएं हो सकें। इसलिए वर्चुअल सम्मेलनों व रैलियों के साथ लोगों तक अपनी बातें पहुंचाने और 15 साल बनाम 15 साल का फर्क समझाने के लिए गांव और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक गतिविधि चलानी होगी। हर कार्यकर्ता को सरकार के काम को अंतिम आदमी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जदयू का हर कार्यकर्ता अपने इलाके में सरकार और पार्टी का प्रतिनिधि है, इस सोच को विकसित करने के लिए जदयू ने ‘हां मैं हूं नीतीश कुमार’ का नारा दिया है। जदयू के प्रदेश, राज्य व प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता महीने में कम से कम 10 दिन अपने घर के आस-पास के गांवों और बूथों पर जाएंगे। लोगों से मिलकर उनकी कोई समस्या या शिकायत है तो उसे दूर करेंगे। अगर समस्या नीतिगत या स्थानीय स्तर से ज्यादा बड़ी है तो उसकी लिखित सूचना पार्टी कार्यालय में दी जाएगी, ताकि संबंधित फोरम से संपर्क कर उसका समाधान कराया जा सके।

लोगों की हर शिकायत का पार्टी कार्यकर्ता देंगे जवाब
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह कहते हैं, जिन लोगों ने हमें पिछले चुनाव में वोट दिया, उन्हें अपने साथ जोड़े रखना है। इसके साथ ही हमें ऐसे लोगों के पास भी जाना है जो हमें वोट तो देना चाहते हैं, पर उनसे किसी कारण हमारा संपर्क नहीं हो पाया। गांव और बूथ स्तर पर जाने वाले हमारे कार्यकर्ता उन लोगों से जरूर मिलेंगे जो हमसे थोड़े नाराज हैं या हमारे विरोध में हैं। अगर कोई सरकार, मुख्यमंत्री या पार्टी के खिलाफ एक आरोप लगाता है तो जदयू कार्यकर्ता सरकार की 11 उपलब्धियों के साथ उसका जवाब देंगे।

अगर कोई नाराज है तो उससे होगा संवाद, गलतफहमी दूर करने की हाेगी काेशिश
वहीं आईपीआरडी मंत्री नीरज कुमार कहते हैं कि आज बिहार का ऐसा कोई घर नहीं जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ न पहुंचा हो। फिर भी अगर कोई नाराज या रुष्ट है तो उसके पास जाएं, संवाद करें और उसकी जो भी परेशानी या गलतफहमी हो, उसे दूर करने की कोशिश करें। बिहार में शराबबंदी से समाज में व्यापक बदलाव आया है। हमें इससे हुए फायदों को जन-जन तक पहुंचाना है।
9 अगस्त को हर कार्यकर्ता लगाएगा अपने इलाके में 2-2 पौधे : जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। 9 अगस्त को हर कार्यकर्ता अपने इलाके में 2-2 पौधे लगाएंगे। सरकार ने कुल 2.51 करोड़ पाैधे लगाने का लक्ष्य रखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/jdu-workers-will-solve-problems-by-moving-from-village-to-village-127535649.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ