Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से लैस बदमाशों ने साईं सुपरमार्केट में बोला हमला, केस दर्ज

शहर के साईं सुपरमार्केट में ईंट-पत्थर एवं लाठी डंडे से लैस बदमाशों ने मारपीट की। इस दौरान मैनेजर व कर्मी से गाली-गलौज कर हाथापाई करते हुए उन्हें जान मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना को लेकर भभुआ थाना क्षेत्र के कबार गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पिता राधेश्याम सिंह ने सदर थाना भभुआ में आवेदन देकर कहा है कि वर्तमान में मैं साईं सुपरमार्केट जिला जज आवास के सामने की दुकान में बतौर मैनेजर कार्यरत हूं।

20 जुलाई को करीब 4बजे के लगभग संजय कुमार सिंह पिता मनु सिंह ग्राम नवागांव थाना सोनहन तथा राकेश कुमार ग्राम उमापुर थाना भगवानपुर मेरे दुकान में घुसे। आरोप लगाया गया है कि इस दौरान गुड्डू यादव काउंटर पर आया जबकि राकेश कुमार दुकान में रखा एनपी लिपिस्टिक, लैक्मे का काजल पाकेट में चोरी से डाल रहा था, कि मेरे स्टाफ वाजिद अंसारी की नजर उस पर पड़ी और उसने उसका हाथ पकड़ कर चोरी की बात कही। तभी दूसरा आदमी गुड्डू यादव उस पर झपट पड़ा तथा धक्का-मुक्की देकर दुकान से बाहर निकला और धमकी देकर बोला कि घबराओ मत तुरंत पता चल जाएगा।

दो बाइक से दुबारा आए बदमाश
आवेदन में सुपर मार्केट के मैनेजर ने कहा है कि करीब 1 घंटा 20 मिनट बाद दोनों मोटरसाइकिल हीरो हौंडा पैशन प्रो और हीरो शाइन मोटरसाइकिल से सिपाही यादव ग्राम उमापुर थाना भगवानपुर तथा उनके बेटे प्रमोद कुमार एवं मुन्नी कुमार, गुड्डू यादव तथा राकेश के साथ दुकान की सीढ़ी के नीचे खड़ा होकर ईंट-पत्थर एवं डंडा लेकर गालियां बक रहे थे और हम लोगों को बाहर बुला रहे थे। तभी आवाज सुनकर जब हम अपने स्टाफ वाजिद तथा नौशाद के साथ नीचे आए तब ईंट-पत्थर एवं लाठी डंडा लिए सभी मिलकर हम सभी पर हमला बोल दिया। सभी लोग मोटरसाइकिल स्टार्ट कर जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गुड्डू यादव मेरे गले से सोने का चेन छीन लिया तथा राकेश मेरे पॉकेट से 4 हज़ार रुपया छीनकर भाग गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/miscreants-armed-with-brick-and-stone-and-sticks-attacked-in-sai-supermarket-case-registered-127539133.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ