मोबाइल की बैटरी नहीं देने पर एक छात्र ने कीटनाशक खा लिया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि एक 12 वर्षीय छात्र सुबह 7 बजे कीटनाशक इसलिए खा लिया की परिजनों से उसने मोबाइल की बैटरी बदलने को कहा था। इसके लिए उसके अभिभावक ने असमर्थता जताई तो गुस्से में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो रेफरल अस्पताल अधौरा ले जाया गया।
जहां से उसे एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अधौरा थाना क्षेत्र के सुंदर गांव निवासी जय प्रकाश सिंह का पुत्र कंचन सिंह अपने पिता से मोबाइल के बैटरी बदलने को कहा। इस पर उसके पिता ने कहा कि अभी पैसा नहीं है बाद में बदल दिया जाएगा।इस पर गुस्से में आकर उसने घर में रखे कीटनाशक खा लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/student-ate-pesticide-after-not-giving-mobile-battery-condition-serious-127539128.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews