राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उनका यह हड़ताल 17 सूत्री मांगों को लेकर है। जिसमें सेवा नियमितीकरण, मानदेय में बढ़ोतरी, नियमित स्वास्थ्य कर्मियों के तरह मिलने वाली सुविधाएं, स्वास्थ्य विभाग से आउटसोर्सिंग प्रथा को बंद करने समेत कई अन्य मांगे शामिल हैं।इससे स्वास्थ्य महकमे के कमोबेश सभी तरह के कार्य बाधित हो रहे हैं।
यह हड़ताल स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ की राज्य इकाई के आह्वान पर की गई है। संघ के जिलाध्यक्ष व कुदरा पीएचसी प्रबंधक रूपक कुमार ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर बीते 13 जुलाई से ही प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 13 जुलाई से 18 जुलाई तक काली पट्टी बांध काम किया गया। इसके बावजूद सरकार के स्तर से कोई निर्णय नहीं लिए गए तो मंगलवार से सभी एनएचएम के संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/health-contract-workers-go-on-indefinite-strike-urgent-work-interrupted-127539140.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews